भाजपा कार्यकर्ताओं ने देखा बूथ स्तर पर मन की बात कार्यक्रम

कपिलेश शर्मा सेंधवा –प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को अपने रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के जरिए लोगों को संबोधित किया। आमतौर पर यह कार्यक्रम महीने के आखिरी रविवार को प्रसारित किया जाता है, लेकिन उस दिन गणतंत्र दिवस समारोह होने की वजह से पीएम मोदी ने आज ही लोगों के सामने अपने विचार रखे।
भाजयुमो जिला मंत्री विवेक तिवारी ने बताया कि कार्यक्रम भाजपा जिला अध्यक्ष अजय यादव के निर्देश पर जिले के प्रत्येक बूथ पर भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा बूथ स्तर पर देखा गया जिसके तहत सेंधवा नगर के वार्ड क्र 9 और 16 के बूथ क्र 59 एवं 48 के कार्यकर्ताओं ने भी मोदी के मन की बात कार्यक्रम का प्रसारण देखा कार्यक्रम में पार्षद प्रकाश निकुंम जी, भाजयुमो जिला मंत्री विवेक तिवारी,भाजपा नगर मंत्री मुकेश चौधरी,पिछड़ा वर्ग मोर्चा महामंत्री ललित मालवे,जीतू सोनी,संतोष जाधव सोनू शुक्ला,लोकेश चौधरी,दिनेश सोनी,किसन सोनी उपस्थित रहे!