Blogअलीराजपुरइंदौरएक्सक्लूसिव खबरेंखंडवाखरगोनजिलेझाबुआधारनिवालीपलसूदपानसेमलप्रशासनबड़वानीबड़वानीभोपालमध्यप्रदेशमालवा निमाडराजधानीराजनीतिविदिशा

प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव को पितृ शोक ,100 वर्ष की आयु के बाद पिताजी ने ली अंतिम सांस ।

कपिलेश शर्मा उज्जैन -मुख्यमंत्री मोहन यादव के पिता पूनमचंद यादव का मंगलवार शाम निधन हो गया। वे 100 वर्ष की आयु के थे और बीते एक सप्ताह से अधिक बीमार थे। फ्रीगंज स्थित अस्पताल में उनका उपचार चल रहा था। निधन की सूचना मिलते ही मुख्यमंत्री उज्जैन के लिए रवाना हो गए। उज्‍जैन शहर के फ्रीगंज स्थित एसएन कृष्णा अस्पताल में उनका उपचार चल रहा था। रविवार को उज्जैन दौरे के दौरान मुख्यमंत्री यादव भी अपने पिता का स्वास्थ्य जानने अस्पताल पहुंचे थे। वहीं सोमवार को केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया भी उनसे मिले थे। अंतिम यात्रा चार सितंबर बुधवार को सुबह 11:30 बजे निज निवास गीता कालोनी, उज्जैन से निकलेगी। अंतिम संस्कार शिप्रा तट, भूखीमाता मंदिर के पास होगा।मुख्यमंत्री मोहन यादव के पिता पूनमचंद यादव का मंगलवार शाम निधन हो गया। वे 100 वर्ष की आयु के थे और बीते एक सप्ताह से अधिक बीमार थे। फ्रीगंज स्थित अस्पताल में उनका उपचार चल रहा था। निधन की सूचना मिलते ही मुख्यमंत्री उज्जैन के लिए रवाना हो गए। उज्‍जैन शहर के फ्रीगंज स्थित एसएन कृष्णा अस्पताल में उनका उपचार चल रहा था। रविवार को उज्जैन दौरे के दौरान मुख्यमंत्री यादव भी अपने पिता का स्वास्थ्य जानने अस्पताल पहुंचे थे। वहीं सोमवार को केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया भी उनसे मिले थे। अंतिम यात्रा चार सितंबर बुधवार को सुबह 11:30 बजे निज निवास गीता कालोनी, उज्जैन से निकलेगी। अंतिम संस्कार शिप्रा तट, भूखीमाता मंदिर के पास होगा।

Related Articles

Back to top button