इंदौरखरगोनखरगोनखेतियाजिलेपानसेमलबड़वानीबड़वानीभोपालमध्यप्रदेशसेंधवा

मप्र श्रमजीवी पत्रकार संघ की जिला इकाई का गठन ,नरेंद्र तिवारी जिला अध्यक्ष कपिलेश शर्मा जिला महासचिव मनोनीत

सेंधवा अविचल शर्मा की रिपोर्ट । मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ के प्रांताध्यक्ष शलभ भदौरिया के निर्देश पर संघ के प्रांतीय महासचिव सत्यनारायण वैष्णव द्वारा वर्ष 2024 के लिए मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ की बड़वानी जिला इकाई की विधिवत घोषणा की है। जिला इकाई में 27 सदस्यों को शामिल किया गया है।

बड़वानी जिला इकाई के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष नरेंद्र तिवारी ने प्रांताध्यक्ष शलभ भदौरिया का आभार व्यक्त करते हुए बताया की आपके नेतृत्व में बड़वानी जिला इकाई पूरे जोश से कार्य करेंगी, पत्रकार साथियों के हितों की रक्षा के लिए सदैव तत्पर रहेगी। श्री तिवारी ने बताया जिला इकाई में अध्यक्ष, महासचिव कोषाध्यक्ष एक–एक जबकि 7 उपाध्यक्ष, 7 सचिव , 7 संयुक्त सचिव एवम 3 कार्यकारिणी सदस्य नियुक्त किए गए है। मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ की जिला इकाई में इन पदाधिकारियों को स्थान दिया गया है। अध्यक्ष नरेंद्र तिवारी, महासचिव कपिलेश शर्मा, प्रिंस मंगल कोषाध्यक्ष, उपाध्यक्ष रमन बोरखडे, कीर्ति ठक्कर, अंतिम राठौड़, अरुण गुप्ता, बर्जेश मिश्रा, पंकज लड्डा, प्रिंस शर्मा, सचिव कुंदन पंवार, राजेश शर्मा, अरविंद कुशवाह, प्रमोद सैनी, दुर्गेश शर्मा, बापू मोरे, संजीव राठौड़, संयुक्त सचिव जयेस पटेल, राजू गायकवाड़, मौजीलाल चौहान, सचिन पाटीदार, अविरल शर्मा, साजिद राजधानी, नंदकिशोर ठाकुर, कार्यकारिणी सदस्य के रूप में ओमप्रकाश गोले, जाहरिया डुडवे एवम जयेस सोनी को नियुक्त किया गया। इन पदाधिकारियों की नियुक्ति पर जिले के पत्रकार साथियों ने हर्ष व्यक्त किया है। नियुक्त पदाधिकारियों को बधाई दी है। नवनियुक्त जिला इकाई ने मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ के प्रांताध्यक्ष के प्रति आभार व्यक्त करते हुए। बड़वानी जिले में श्रमजीवी पत्रकार संघ की गतिविधियों को जोर–शोर संचालित करने का वादा किया।

Related Articles

Back to top button